मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान की इस दोपहिया वाहन कंपनी ने इसके 110 सीसी और 125 सीसी की फ्यूल एफिशियंसी पर काम शुरू कर दिया है। जिसे सरकार के नए नियमों के अनुसार यानी BS6 एमिशन नॉर्म्स के आधार पर बनाया जा रहा है। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक होंडा नए एक्टिवा स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक लाने जा रही है। जिसका लक्ष्य इस तकनीकी बदलाव से 10 प्रतिशत तक माइलेज बढ़ाने का है।
यह फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दो प्रकार D-MPFi और i-MPFi की होती है। D-MPFi में सिलेंडर पहले हवा को लेता है, जिसको वह इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट को भेजता है, इसके बाद इंजन से जुड़ा RP सेंसर भी ECU को सिग्नल देने लगता है। ECU को गैसोलीन को इंजेक्ट करने के लिए सिग्नल भेजता है। यह टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल की बेहतरीन टेक्नोलॉजी में शामिल है।
गौरतलब हो, एक्टिवा ने बिक्री में दो करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। इसी के साथ यह देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर बना। होंडा ने अपने अपकमिंग एक्टिवा 5G को भी आॅटो शो में पेश किया था। जिनके आने से इसकी बिक्री में काफी इजाफा हुआ।