फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

X-ray में ऐसी दिखती है अल्ट्रावॉयलेट F77, देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक, देखें तस्वीरें

Mon, 18 Nov 2019 03:07 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ultraviolette F77 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette
बंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F77 से पर्दा हटाया है। कंपनी ने इससे जुड़ी तमाम जानकारी दी है। हालांकि ये देखना दिलचस्प है कि यह बाइक एक्सरे लेने पर कैसी दिखाई पड़ती है। इससे पहले जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स...

147kmph है बाइक की टॉप स्पीड
कंपनी ने अल्ट्रावॉयलेट F77 में एयर-कूल्ड ब्रशलेस DC मोटर लगाई है, जो 33.5 बीएचपी की पावर पैदा करती है। कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड 147kmph बताई है। इसे भारत में अब तक की सबसे तेज बाइक कहा जा रहा है। यह बाइक 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 2.9 सेकंड का समय लेती है, वहीं वहीं 0-100 किमी/घंटा स्पीड पकड़ने में इसे 7.5 सेकंड का समय लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
Ultraviolette F77 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette
ये है अल्ट्रावॉयलेट F77 की कीमत
अल्ट्रावॉयलेट F77 बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब तीन लाख रुपये है और इसे अगले साल अक्तूबर से ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें तीन राइडिंग मोड हैं। पहला ईको मोड, दूसरा स्पोर्ट और तीसरा इन्सेन मोड। इन मोड्स से इसके पहियों को दमदार 450 एनएम टॉर्क मिलता है। इस इलैक्ट्रिक मोटरसाइकल में स्लिम और मॉड्युलर लीथियम-आयन बैटरी लगाई गई है। जो सिंगल चार्ज में 130-140 किमी तक चलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ultraviolette F77 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette
कितनी दमदार है बैटरी
इस बाइक की बैटरी सामान्य चार्जर की मदद से पांच घंटे में फुल चार्ज होती है, वहीं पोर्टेबल फास्ट चार्जर से इसे 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अगले हिस्से में 320एमएम डिस्क ब्रेक के साथ फोर-पिस्टन क्लिपर और पिछले हिस्से में 230एमएम डिस्क के साथ सिंगल-पिस्टन क्लिपर है, साथ ही बाइक डुअल-चैनल एबीएस भी दिया गया है।

4 of 5
Ultraviolette F77 Electric Bike battery - फोटो : Social Media
एप से कंट्रोल
कंपनी ने अल्ट्रावॉयलेट F77 के फीचर्स की एक लंबी सूची दी है। इसमें फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डेडिकेटेड एप भी है। इसमें ओवर-दी-एयर अपडेट, रिमोट डायग्नोस्टिक, बाइक लोकेटर और राइड एनालिसिस भी शामिल है। एप से रिजनरेटिव ब्रेकिंग कंट्रोल करने से लेकर स्पीड लिमिटर के साथ टॉर्क डिलिवरी भी कंट्रोल की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्ट्रावॉयलेट F77 का एक्सरे व्यू - फोटो : Courtesy: Ultraviolette
ऐसा है बाइक का एक्सरे व्यू
अब बात आती है इस गाड़ी के एक्सरे व्यू की, कंपनी की साइट पर इसका एक्सरे दिखाया गया है। एक्सरे में गाड़ी की चेसिस और बैटरी के साथ डिजाइन दिखाई गई। इससे आप बाइक की अंदरूनी बनावट को समझ सकते हैं, जो साइड कवर होने के कारण दिखाई नहीं देती है। बता दें कि टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर ने अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव को फंडिंग की है। अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव की करीब 25 फीसदी की हिस्सेदारी टीवीएस के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें