रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों के तहत ब्रिटेन ने 12 यूरो बिलियन की योजना तैयार की है। ब्रिटेन की सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से करीब 2.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी।
ब्रिटेन साल 2040 से नई पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहता था। लेकिन प्रधानमंत्री जॉनसन ने इसी साल फरवरी में इसके लिए 2035 की डेडलाइन तय की थी।
दरअसल ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों के तहत अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फैसले में बदलाव करते हुए इसे पांच साल पहले यानी 2030 से लागू का मन बनाया है। इसकी घोषणा अगले सप्ताह एनवायरमेंटल पॉलिसी की स्पीच में की जा सकती है।