फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS NTorq 125 का SuperSquad वेरिएंट भारत में लॉन्च, सुपरहीरो थीम के साथ मनाएं त्योहार

Tue, 20 Oct 2020 06:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition - फोटो : TVS
विज्ञापन

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी NTorq 125 SuperSquad एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,865 रुपये है। यानी टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले Race एडिशन की तुलना में यह स्पेशल एडिशन 3000 रुपये महंगा है। कंपनी ने इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। 

विज्ञापन


TVS NTorq 125 SuperSquad एडिशन भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें कॉम्बैट ब्लू, इनविन्सिबल रेड और स्टील्थ ब्लैक शामिल है। कॉम्बैट ब्लू, कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है। वहीं, इनविन्सिबल रेड ऑयरन मैन से प्रेरित है। जबकि, स्टील्थ ब्लैक, ब्लैक पैंथर से प्रेरित है।
 

परफॉर्मेंस

TVS NTorq 125 के SuperSquad वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Ntorq 125 स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही इंजन दिया गया है। इसमें पावर के लिए 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन बीएस6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 9.4PS का पावर और 5500 आरपीएम पर 10.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
 

सस्पेंशन

TVS NTorq 125 के SuperSquad वेरिएंट के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाईड्रॉलिक टाइप स्प्रिंग शॉक अब्जॉर्बर दिया है।

ब्रेकिंग

TVS NTorq 125 के SuperSquad वेरिएंट के फ्रंट में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
विज्ञापन

डायमेंशन

TVS NTorq 125 के SuperSquad वेरिएंट की लंबाई 1861 मिलीमीटर, चौड़ाई 710 मिलीमीटर और ऊंचाई 1164 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 155 मिलीमीटर है। इसका कर्ब वजन 118 किलोग्राम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें