Ntorq 125 रेस एडिशन की कीमत 62,995 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। स्टैंडर्ड एनटॉर्क 125 के डिस्क ब्रेक वर्जन से ये करीब 3,000 रुपये ज्यादा महंगा है। इसमें matte black, metallic black और metallic red कलर के ऑप्शन मिलेंगे। नए रेस एडिशन में नई LED हेडलाइट के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट (DRL) को शामिल किया है। इसके साथ ही इसमें हजार्ड लाइट के साथ नए बॉडी ग्राफिक्स भी देखने को मिलते हैं।
कंपनी ने Ntorq 125 रेस एडिशन इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 124.79 cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रॉक, 3-वाल्व, एयर-कूल्ड, SOHC इंजन दिया है। जोकि 7,500 rpm पर 9.25 bhp और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम भी दिया है साथ ही यह एक स्पेशल रेस-इंस्पायर्ड यूजर इंटरफेस के साथ भी आता है।
इस बारे में TVS Motor के कॉर्पोरेट ब्रांड, कम्यूटर मोटरसाइकिल्स के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) अनुरुद्ध हल्दर ने कहा, लॉन्च के बाद से, Ntorq 125 अपने जनरल Z ग्राहकों का प्रिय स्कूटर बन गया है। सोशल मीडिया पर इस स्कूटर के प्रति बड़े पैमाने पर प्रतिकिया मिल रही हैं। ग्राहकों को कुछ अलग एक्सपीरियंस देने के लिए इसके रेस एडिशन बाजार में उतारा है। चुनिंदा शहरों में TVS NTORQ 125 रेस एडिशन के लिए ऑनलाइन प्री-बुकिंग शुरू कर रहे हैं।