शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि अक्तूबर 2020 में उसके दोपहिया वाहनों के कुल 382,121 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 308,161 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के 24 फीसदी ज्यादा दोपहिया वाहन बिके हैं।
घरेलू बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहनिया वाहनों के कुल 301,380 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 252,684 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस अक्तूबर भारतीय बाजार में टीवीएस के दोपहिया वाहनों की मांग 19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो अक्तूबर 2020 में टीवीएस ने कुल 173,263 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 125,660 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी अक्तूबर 2019 के मुकाबले इस अक्तूबर टीवीएस के मोटरसाइकिलों की बिक्री 38 फीसदी बढ़ी है।
स्कूटर सेगमेंट में इस अक्तूबर कंपनी की बिक्री 5 फीसदी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में टीवीएस के कुल 127,138 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 121,437 स्कूटरों की बिक्री हुई थी।
एक्सपोर्ट की बात करें तो अक्तूबर 2020 में टीवीएस ने कुल 92,520 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 69,339 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 33 फीसदी की बढ़त आई है।