फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Motor ने मचाया भारतीय बाजार में धूम, नवंबर महीने में 21% ज्यादा हुई वाहनों की बिक्री

Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TVS Star City Plus - फोटो : TVS
विज्ञापन
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने नवंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस त्योहारी सीजन कंपनी के वाहनों की बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की गई है। नवंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 322,709 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर नवंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 266,582 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी नवंबर 2019 की तुलना में इस नवंबर टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


 

दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि नवंबर 2020 में उसके दोपहिया वाहनों के कुल 311,519 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 249,350 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के 25 फीसदी ज्यादा दोपहिया वाहन बिके हैं।
 

भारत में 30 फीसदी बढ़ी दोपहिया वाहनों बिक्री

घरेलू बाजार की बात करें तो नवंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 247,789  यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 191,222 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर भारतीय बाजार में टीवीएस के दोपहिया वाहनों की मांग 30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। 
 

मोटरसाइकिलों की बढ़ी बिक्री 

मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो नवंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 133,531 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 105,963 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी नवंबर 2019 के मुकाबले इस नवंबर टीवीएस के मोटरसाइकिलों की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है। 
 
 

स्कूटरों की बढ़ी बिक्री 

स्कूटर सेगमेंट में इस नवंबर कंपनी की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है। नवंबर 2020 में टीवीएस के कुल 106,196 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के कुल 84,169 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

बढ़ा निर्यात

एक्सपोर्ट की बात करें तो नवंबर  2020 में टीवीएस ने कुल 74,074 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 74,060 वाहनों का निर्यात किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें