बात कीमत की करें तो TVS StaR City+ की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 54,579 रखी है। जबकि इसके नॉर्मल वर्जन की कीमत 52 हजार रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा यह बाइक कारगिल एडिशन में भी मौजूद है जिसकी कीमत 55,579 रुपये है।
TVS StaR City+ के स्पेशल एडिशन में नए वाइट – ब्लैक ड्यूल टोन कलर को शामिल किया गया है जो इसे फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं। बाकी बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा बाइक की सीट भी नए ड्यूल टोन कलर (ब्लैक और ग्रे)है वही इसमें ब्लैक कलर के एलाय व्हील्स भी दिए गये हैं। इतना ही नहीं बाइक में वाइडर tubeless टायर, स्मूथ गियर शिफ्ट, 5 एडजस्टेबल रियर शॉक अब्सोर्बेर्स, स्पोटी ग्रैब रेल, स्पोर्टी ग्राफिक्स, स्टील वाला मफलर, प्रीमियम स्विच गियर और Automatic Headlight जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
बात इंजन की करें तो बाइक में 110 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 8bhp की पावर देता है। यह इंजन 4-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 86 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। बाइक की परफॉरमेंस काफी बेहतर है और यह उन लोगों के लिए है जो ज्यादा माइलेज की चाहत रखते हैं।