रिपोर्ट्स के मुताबिक Trident 660 में पावर के लिए 660 सीसी का इन-लाइन ट्रिपल सिलिंडर इंजन मिलेगा। इसका लिक्विड कूल्ड इंजन 10,250 आरपीएम पर 80 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी, जो स्लिप/असिस्ट कल्च के साथ आएगा। इसका वजन 189 किलोग्राम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी बिक्री साल 2021 की शुरुआत में करेगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स की बात करें तो Trident 660 में राइड-बाई-वायर, एबीएस, ट्रेक्शन कंट्रोल और एलईडी लाइटिंग मिलेंगे। बाइक में दो राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इनमें रोड और रेन शामिल हैं। इसमें नया फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। Trident 660 में नया ट्यूबलर स्टील चेसिस दिया गया है। इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का USD और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में 310 मिलीमीटर का ट्विन डिस्क ब्रेक के साथ टू-पिस्टन निसिन कैलिपर्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सिंगल डिस्क के साथ सिंगल-पिस्टन निसिन कैलिपर दिया गया है।