फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायंफ ने लॉन्च की नई बाइक, जानें क्या हैं खूबियां

Thu, 30 Mar 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
ट्रायंफ बॉनविल बॉबर
विज्ञापन
अमेरिकी दोपहिया निर्माता कंपनी ट्रायंफ ने भारत में अपनी नई बाइक बॉनविल बॉबर को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही दोपहिया निर्माता कंपनी ने अपने रेट्रो मॉडर्न रेंज में एक और बाइक को जोड़ लिया है। ट्रायंफ की इस दोपहिया की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 9.09 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


ट्रायंफ ने इस बाइक में टी120 वाला 1200 सीसी का पैरलल ट्विन लिक्विड कूल इंजन लगाया है। यह इंजन बॉनविल बॉबर को जबरदस्त टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी ने टू-व्हीलर में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स लगाया है। 

कंपनी अपनी नई दोपहिया को पूरी तरह के क्लासिकल लुक देने का प्रयास किया है। इसके लिए बाइक के फ्रंट व्हील को 19 इंच और बैक व्हील को 16 इंच चौड़ा बनाया है। साथ ही अन्य फीचर की बात करें तो बॉनविल बॉबर का पिछला हिस्सा बेहद स्टाइलिश है। 
विज्ञापन


बाइक में कई राइडिंग मोड के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और टॉर्क असिस्ट क्लच दिया गया है। बॉनविल बॉबर मोरेलो रेड, जेट ब्लैक, ग्रिन विथ फ्रोजेन सिल्वर और आयरन स्टोन रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें