फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अमेरिकी कंपनी आ रही है भारत, Triton N4 सेडान इलेक्ट्रिक कार करेगी लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 696 किमी

Tue, 12 Jan 2021 11:54 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Triton Electric Vehicle (ट्रिटॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल) कंपनी ने कहा है कि भारत में लॉन्च किए जाने वाले Triton N4 इलेक्ट्रिक सेडान कार अमेरिका में बनाए जाएंगे। देश में कार यह कार चार अलग-अलग वेरिएंट्स N4, N4-S, N4-R और N4-GT  में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Triton N4 - फोटो : Triton
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में निजी वाहनों की बिक्री बढ़ी है। इन गाड़ियों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की मांग ने रफ्तार पकड़ा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भारतीय ग्राहकों के बदलते रवैये को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ईवी के मॉडल्स पेश उतारने की तैयारी में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता और अमेरिकी कंपनी Tesla अपना सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बेचने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही बुकिंग भी शुरू करने वाली है। ऐसे में अन्य कंपनियां भी भारतीय बाजार में अपना दांव खेलने में पीछे नहीं रहना चाहतीं। अमेरिका की ही एक अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Triton भी भारत में अपना N4 सेडान कार उतारने जा रही है। 
विज्ञापन

कार के 4 वेरिएंट्स
Triton Electric Vehicle (ट्रिटॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल) कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में लॉन्च किए जाने वाले Triton N4 इलेक्ट्रिक सेडान कार अमेरिका में बनाए जाएंगे। देश में कार यह कार चार अलग-अलग वेरिएंट्स N4, N4-S, N4-R और N4-GT  में उपलब्ध कराई जाएगी। N4-GT कार एक हाई परफॉर्मेंस वाला लिमिटेड एडिशन होगा। लिमिटेड एडिशन कार N4-GT के सिर्फ 100 यूनिट्स तैयार किए जाएंगे। लिमिटेड एडिशन कार N4-GT में  दो अलग अलग बैटरी पैक दिया गया है। 

बैटरी और रेंज
Triton N4 के एक वैरिएंट में 75 KWh की क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी 523 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। जबकि दूसरे हाई परफॉर्मेंस वेरिएंट में 100 kWh की क्षमता वाली बैटरी लगाई गई है जिससे कार का ड्राइविंग रेंज 696 किलोमीटर तक पहुंच जाता है। इस लिहाज से भारतीय बाजार में यह कार सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। 

कीमत और बुकिंग
ट्रिटॉन इलेक्ट्रिक व्हीकल ने कहा है कि, "बेस मॉडल की कीमत 35 लाख रुपये होगी। इससे पता चलता है कि कंपनी ने भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कितना ज्यादा मार्केट रिसर्च किया है।" कंपनी ने कहा कि उसने अपनी वेबसाइट पर भारतीय ग्राहकों के लिए मॉडल की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

भारतीय बाजार में करेगी विस्तार
Triton इलेक्ट्रिक वाहन के संस्थापक और सीईओ हिमांशु बी पटेल ने कहा कि कंपनी Bharat Electronics Ltd (BEL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ बातचीत के काफी बड़े स्तर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों के बीच एक संभावित ज्वाइंट वेंचर होगा और ईवी, कार में प्रयोग होने वाले बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। 

कंपनी ने कहा कि भारत दुनिया के टॉप 3 बाजारों में से एक है और उसकी देश में विस्तार की प्रबल योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें