फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लॉन्च के लिए तैयार है ये शानदार कार, दिल्ली में बुकिंग शुरू

Thu, 29 Mar 2018 08:14 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Yaris
टोयोटा अपनी मि़ड साइज सीडान कार यारिस को भारत में 18 मई 2018 को लॉन्च करेगा। भारत में पहली बार इस कार को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया गया था। तभी से कार प्रेमियों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इस सेगमेंट की कार में पहली बार टोयोटा ने दिए कई शानदार फीचर्स

2 of 5
Toyota Yaris
टोयोटा ने यारिस के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है जब इसकी आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू हो जाएगी। दिल्ली में कुछ डीलरों ने ग्राहकों से बुकिंग की राशि के तौर पर 50 हजार लेना पहले ही शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Yaris
टोयोटा यारिस में सिंगल पेट्रोल इंजन, एक 108एचपी, चार सिलिंडर मोटर लगा है। इस कार के डीजल वर्जन आने की संभावना नहीं है। लेकिन हाइब्रिड वर्जन आगे आ सकता है। पेट्रोल इंजन की इस गाड़ी को खरीदने के लिए छह स्पीड वाला मैन्युअल ट्रांसमिशन या सात स्पीड वाले सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले विकल्प मौजूद हैं। 

4 of 5
Toyota Yaris
अपने सेंगमेंट में दूसरी कंपनियों की गाड़ियों को टक्कर देने के लिए टोयोटा इस सेगमेंट की कार में पहली बार कई शानदार फीचर्स लेकर आ रही है।

ड्राइवर सीट की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है, फ्रंट पार्किंग सेंसर, मोशन सेंसिटिव टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिसटम, पीछे की सीटों के लिए रूफ माउंटेड एयरकंडीशनर और बढ़िया लाइटिंग व्यवस्था, ये सभी फीचर्स यारिस में मौजूद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2018 Toyota Yaris TRD
सुरक्षा किट पर खासा ध्यान दिया गया है। गाड़ी के टॉप वेरियेंट में सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, सात एयरबैग (चालक के घुटने वाले एयरबैग सहित), हिल-स्टार्ट असिस्ट, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी जैसे फीचर शामिल होंगे। 

यहां की जरूरतों के मुताबिक टोयोटा के कर्नाटक प्लांट में बनाई जा रही यारिस की कीमत 8.4-13.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। इस कीमत पर यह अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंडा सिटी को आसानी से टक्कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें