जापान की वाहन कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्प ने कहा कि 2020 की शुरुआत तक वह 10 से ज्यादा बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) बाजार में उतारेगी। इसकी शुरुआत चीन से होगी और भारत इस मामले में कंपनी के पहले बाजारों में से एक होगा, जिसमें अमेरिका, यूरोप और जापान भी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि वह करीब 2030 तक 55 लाख से अधिक ईवाहन बेचना चाहती है, जिनमें 10 लाख से अधिक शून्य उत्सर्जन वाले बीईवी और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन (एफसीईवी) शामिल होंगे। कंपनी ने कहा कि उसकी रणनीति हाइब्रिड ईवाहनों, प्लग-इन हाइब्रिड ईवाहनों, बीईवी और एफसीईवी की विकास व लांच योजना में अत्यधिक तेजी लाने पर केंद्रित है।
पढ़ें: अब कारों और एसयूवी में नहीं लगा पाएंगे बुल गार्ड, सरकार ने इस वजह से किया बैन
कंपनी ने कहा कि करीब 2025 तक पूरी दुनिया में टोयोटा और लेक्सस मॉडल की आगामी सभी कारें या तो समर्पित विद्युतीकृत मॉडल के रूप में उपलब्ध होंगी या उनमें विद्युतीकृत का विकल्प होगा।