फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की कारों को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, दिसंबर महीने में बिके 7487 यूनिट्स

Sun, 03 Jan 2021 10:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Toyota
विज्ञापन

टोयोटा इंडिया (Toyota Kirloskar Motor) के लिए साल 2020 का आखिरी महीना काफी शानदार रहा। दरअसल कंपनी ने दिसंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। दिसंबर 2020 में टोयोटा के 7487 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, दिसंबर  2019 में कंपनी ने कुल 6544 यूनिट्स की बिक्री की थी। दिसंबर 2019 से इसकी तुलना करें तो दिसंबर 2020 में कंपनी की गाड़ियां 14.41 फीसदी ज्यादा बिकी हैं। 

विज्ञापन


वित्तवर्ष 2019 की आखिरी तिमाही की तुलना में वित्तवर्ष 2020 की आखिरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अगर पिछले महीने यानी नवंबर 2019 से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी की बिक्री में 12.7 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि नवंबर 2020 में कंपनी ने कुल 8508 गाड़ियों की बिक्री की थी। 

Trending Videos

इससे पहले नवंबर 2020 में टोयोटा के 8508 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 8312 यूनिट्स की बिक्री की थी। नवंबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2020 में 2.4 फीसदी ज्यादा कंपनी की गाड़ियां बिकी। हालांकि, अगर अक्तूर 2020 से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी की बिक्री में 31 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 12,373 गाड़ियों की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

Toyota ने लॉन्च की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार

इससे पहले टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन (Toyota Motor Corporation) ने सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया। कंपनी ने अपनी इस अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) का नाम C+pod रखा है। कंपनी इसके लिमिटेड मॉडलों की बिक्री करेगी। इस कार को खास कर ऐसी जगहों के लिए बनाया गया है, जहां कार को मोड़ना और चलाना बहुत मुश्किल होता है। इसके अलावा इसमें पेडिस्ट्रियन से टक्कर को बचाने के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं। आसान भाषा में समझें तो भीड़ वाले इलाकों में कार का पैदल चल रहे लोगों और दोपहिया वाहनों से टक्कर न हो, इसके लिए इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं।

इसमें पावर के लिए 9.06 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है, जो इसके फ्लोर के नीचे लगाई गई है। इसका मोटर 12 hp की मैक्सिमम पावर और 56 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota के मुताबिक C+Pod सड़कों पर 150 किलोमीटर का रेज देगी। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर यह बिना रुके 150 किलोमीटर तक चलेगी। 200V/16A पावर सप्लाई की मदद से यह कार  केवल 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। वहीं, 100V/6A स्टैंडर्ड पावर सप्लाई की मदद से इस कार को फुल चार्ज होने में 16 घंटे लगेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें