फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota ने सबसे सस्ती Glanza को किया लॉन्च, कीमत महज इतनी

Mon, 14 Oct 2019 01:28 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toyota entry-level Glanza - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

टोयोटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का सस्ता वर्जन लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने Glanza G MT (मैन्युअल) को बाजार में उतारा है। नया मॉडल सिर्फ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलेगा जो कि 5 स्पीड गियर से लैस होगा। इस कार की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 6.98 लाख रुपये रखी। जिन ग्राहकों को Toyota Glanza महंगी लग रही थी उनके लिए यह खबर अच्छी साबित हो सकती है। आइये जानते हैं इस नए वेरिएंट में आपको क्या कुछ मिलेगा और क्या इसे खरीदना फायदेमंद होगा या नहीं...

विज्ञापन

इंजन

बात इंजन की करें तो Glanza में 1.2 लीटर का BS6  इंजन लगा है जो 82.9 PS @ 6000 rpm पर और 113Nm टॉर्क 4200 rpm पर मिलता है। Glanza K12B पेट्रोल-MT की माइलेज 21.01 kmpl है। कंपनी के मुताबिक इस कार में लगा इंजन पावरफुल  होने के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी देता है। सिटी और हाइवे के हिसाब से इसके इंजन और सस्पेंशन को सेट किया है।

अब तक 11,000 से ज्यादा Glanza बिक चुकी हैं

टोयोटा ने इस साल जून में नई Glanza को लॉन्च किया था और अब कंपनी इसकी 11,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है कंपनी इस कार पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैण्डर्ड वारंटी दे रही है लेकीन आप इसे एक्सटेंड करवा कर पांच साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक करवा सकते हैं। 

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो एंट्री लेवल Glanza G MT में  LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED रियर कॉम्बिनेशन टेललैंप्स, क्रॉम ग्रिल, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और डॉयमंड कट एलॉय व्हील्स आदि जैसे कई फीचर्स शामिल किये हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए टोयोटा ने नई Glanza में ड्यूल एयर बैग्स, ABS+EBD+BA, फोग लैम्प्स, सीट बेल्ट रिमांडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इमोबिलाइजर और tech बॉडी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

क्या खरीदना चाइये ?

टोयोटा अपनी अच्छी क्वालिटी के लिए जानी जाती है, और ऐसा ही कुछ Glanza में भी देखने को मिलता है। यह एक प्रीमियम कार है और जिस बजट में कंपनी ने इसे पेश किया है वो पैसा वसूल साबित हो सकता है. आप बिलकुल इस कार को खरीद सकते हैं लेकिन हम आपको यही सलह देंगे कि आप इसकी एक बार टेस्ट ड्राइव जरूरी लीजिये। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें