फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल लाॅन्च हुईं 5 धाकड़ माइलेज वाली कारें, इतनी फ्यूल एफिशिंट कि चलाने में आ जाएगा मजा!

Mon, 23 Dec 2024 06:55 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2024 माइलेज देने वाली कारों के लाॅन्च से भरा रहा। इस साल कई शानदार डिजाइन और बेहतरीन माइलेज देने वाली कारें भारतीय बाजार में लाॅन्च हुईं। हम यहां आपको 5 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिनमें सबसे ज्यादा माइलेज मिलती है।
विज्ञापन
माइलेज वाली ये कारें खूब बचाएंगी पैसा - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कार चलाते हैं तो उसकी माइलेज काफी मायने रखती है। अगर कार की माइलेज कम हो तो उसे चलाने का खर्च कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि, साल 2024 माइलेज देने वाली कारों के लाॅन्च से भरा रहा। इस साल कई शानदार डिजाइन और बेहतरीन माइलेज देने वाली कारें भारतीय बाजार में लाॅन्च हुईं। अगर आप भी एक माइलेज वाली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम यहां आपको 5 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिनमें सबसे ज्यादा माइलेज मिलती है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki
1. 2024 मारुति स्विफ्ट
नई मारुति स्विफ्ट को 1.2-लीटर 3 सिलेंडर इंजन में लाया गया है, जो सीएनजी संचालित भी है. यह इंजन 82पीएस की पाॅवर और 112 एनएम का टाॅर्क जेनरेट करता है. कार का इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स से लैस है. कंपनी नई मारुति स्विफ्ट में 25.75 किमी/ली तक की माइलेज मिलने का दावा करती है. वहीं, एक किलो सीएनजी में इसकी माइलेज 32.85 km तक क्लेम की गई है.

2024 मारुति सुजुकी डिजायर - फोटो : Maruti Suzuki
2. 2024 मारुति डिजायर
न्यू मारुति डिजायर में भी कंपनी ने 4 सीलेंडर के जगह 3 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया है, जो सीएनजी ऑप्शन से लैस है. यह इंजन नई स्विफ्ट से लिया गया है, हालांकि माइलेज के आंकड़ों में अंतर है. अगर माइलेज की बात करें तो पेट्रोल में 25.71 किमी/ली और सीएनजी में 33.73 km/kg तक की माइलेज क्लेम की गई है.

Toyota Urban Cruiser Taisor Limited Edition - फोटो : Toyota
3. टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर
टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर को मारुति फ्राॅन्क्स के मुकाबले में उतारा गया है. यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है.  इस कार की पेट्रोल में अधिकतम माइलेज 22.8 किमी/ली और सीएनजी में 28.5 किमी/केजी बताई गई है.

Kia Sonet SUV Car - फोटो : Kia India
4. 2024 किआ साॅनेट
नई किआ साॅनेट 1.2 लीटर NA पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में बेची जा रही है. अगर माइलेज की बात करें तो इसका डीजल इंजन 22.3 किमी/ली की सबसे बेहतरीन माइलेज ऑफर करता है. जबकि 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन पर 18.83 किमी/ली की माइलेज का दावा किया गया है.
विज्ञापन

2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
5. न्यू होंडा अमेज
न्यू जनरेशन होंडा अमेज को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबाॅक्स के साथ पेश किया गया है. इसका सीवीटी ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.46 किमी/ली की माइलेज ऑफर करता है. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें