दोस्तों सबसे पहले एक नई कार खरीदने के लिए आपको एक बजट बनाना होगा। आपको कुछ ऐसा बजट बनाना होगा जो बाद में आपको परेशान न करें जितनी आपकी इनकम उसी हिसाब से बजट बना लें।
बजट बनाने के बाद आप अपने बजट के अनुसार कार चुनें। कई बार लोग बजट से बाहर जाकर महंगी कार खरीद लेते हैं जिसकी वजह से बाद मैं जब मोटी EMI जाती है तो मुसीबत सी लगती है। इसलिए बजट के अनुसार ही कार का चुनाव करें।
अक्सर लोग दूसरों की देखा-देखी करके कार खरीद लेते हैं जोकि सही बता नहीं है। इसलिए हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से कार का चुनाव करें क्योंकि कार आपको ही चलानी है। अगर आपका परिवार छोटा है और आपको शहर में चलानी है तो आप छोटी कार का चुनाव कर सकते हैं, यदि आप रेगुलर लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं तो आप सेडान, MPV या SUV चुन सकते हैं।
कभी भी एक शो-रूम से डील लेकर उसे फाइनल न करें, बेहतर डील पाने के लिए तीन-चार और डीलरों से बात करके फाइनल डील लें और जो आपको बेस्ट डील दे उसी से बात पक्की करें। यह एक अच्छा तरीका है बेस्ट डील पानें का।
आप शो-रूम में जो भी कार देखने जा रहे हों, तो उसके बारे में सेल्समैन से पूरी जानकारी लें, सभी फीचर्स और इंजन के बारे में में पूछें। उसी वेरिएंट चुने जिसके फीचर्स आपके रेगुलर इस्तेमाल कर कर सकते हैं। इसके अलावा गाड़ी की टेस्ट ड्राइव भी जरूर करें।
कार खरीदते समय इस बात पर भी जरूर गौर करें कि कार कितना माइलेज देती है। मॉडल और फीचर्स देखकर ज्यादा प्रभावित होने से बचें क्योंकि कम माइलेज आपकी जेब पर काफी असर डाल सकती है।
इस बात पर भी गौर करें कि आपको कार पेट्रोल इंजन वाली लेनी है या डीजल इंजन वाली? यदि आपका रोजाना का आना-जाना 30-40 किलोमीटर के आस-पास है तो आपको पेट्रोल कार चुननी चाइये, और अगर 30 किलोमीटर से ज्यादा आना जाना है तो आप डीजल कार चुनें।
दोस्तों, डिस्काउंट और ऑफर्स को पूरे साल-भर रहते हैं इसलिए कार खरीदते वक्त जल्दबाजी दिखाने के बजाय अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अपनी पसंदीदा कार की एक लिस्ट तैयार कर लें फिर सभी मॉडल्स की तुलना करें। और जो मॉडल आपकी जरूरत को पूरा करता है उसी को चुन लें।
यहां बात सिर्फ एक अच्छी कार खरीदने की नहीं हो रही है, बल्कि कार से जुड़ें कुछ और पहलूओं पर भी चर्चा करना जरूरी है जिनमें से एक है इंश्योरेंस -पॉलिसी, आपको कई कंपनियों की पॉलिसी के बारे में जानकारी लेनी होगी क्योंकि कई बार इंश्योरेंस कंपनियां अपनी पॉलिसीज पर कई तरह के छूट भी देती हैं जिनका फायदा आपको मिल सकता है।
यदि नई कार खरीदने के लिए आपको लोन की जरूरत है, तो सबसे पहले आप अलग-अलग बैंकों के रेट ऑफ इंटरेस्ट के बारे में जानें और जो बैंक सबसे रेट ऑफ इंटरेस्ट दे उसी के हाथ मिला लेना चाइये।