Hero Splendor iSmart FI
- फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प की 4 मोटरसाइकिलें इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। होंडा के भी दो टू-व्हीलर इस सूची में शामिल हैं। पिछले वित्त वर्ष में देश के टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची में बजाज ऑटो शामिल है। बजाज के दो बाइक इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीवीएस की सबसे सस्ती मोपेड XL100 भी अक्सर इस सूची में शुमार रहती है। कुल मिलाकर टीवीएस के भी दो वाहन इस सूची में शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2020 और वित्त वर्ष 2021 में हुई बिक्री के आधार पर टॉप 10 दोपहिया वाहन।
| टॉप 10 दोपहिया वाहन (बिक्री में अंतर) |
वित्त वर्ष 2021 की बिक्री |
वित्त वर्ष 2020 की बिक्री |
| 1.Hero Splendor (-7%) |
24,60,248 |
26,32,800 |
| 2. Honda Activa (-25%) |
19,39,640 |
25,91,059 |
| 3. Hero HF Deluxe (-19%) |
16,61,272 |
20,50,974 |
| 4. Honda CB Shine (4%) |
9,88,201 |
9,48,384 |
| 5. Bajaj Pulsar (11%) |
9,45,978 |
8,56,026 |
| 6. TVS XL100 (-3%) |
6,17,247 |
6,36,812 |
| 7. TVS Jupiter (-9%) |
5,40,466 |
5,95,467 |
| 8. Hero Passion (-3%) |
4,87,455 |
5,02,264 |
| 9. Hero Glamour (-23%) |
4,62,912 |
6,02,623 |
| 10. Bajaj Platina (-23%) |
4,51,685 |
5,78,237 |
अप्रैल 2020 और मार्च 2021 के बीच, बिक्री के आंकड़ों के लिहाज से हीरो स्पलेंडर बाइक सबसे टॉप पर रही। इसके बाद होंडा एक्टिवा दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान कंपनी ने 19,39,640 यूनि़ट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के 25,91,059 यूनिट्स के मुकाबले 25 फीसदी कम है। होंडा सीबी शाइन और बजाज पल्सर को छोड़कर, अन्य सभी मॉडलों ने टॉप 10 की सूची में आए सभी दोपहिया वाहनों ने नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की है। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष के शुरुआती आधे हिस्से में बिक्री खासी प्रभावित रही।