फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने में 74.3 फीसदी घटी तीन पहिया वाहनों की खरीदारी, कंपनियों को हुआ भारी नुकसान

Mon, 17 Aug 2020 07:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ कर रख दी है। कोविड-19 से छोटे रोजगार को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जुलाई महीने में तीन पहिया वाहनों की खरीदारी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने तीन पहिया वाहनों की बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की है। फाडा के मुताबिक जुलाई 2020 में कुल केवल 15,132 तीन पहिया वाहनों की खरीदारी हुई। जबकि, जुलाई 2019 में 58,840 तीन पहिया वाहनों की खरीदारी हुई थी। यानी पिछले साल के जुलाई महीने के मुकाबले इस जुलाई महीने में तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 74.3 फीसदी की भारी गिरावट आई है। आज हम जुलाई महीने में हुई तीन पहिया वाहनों की कंपनी दर कंपनी की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

Bajaj Auto

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 5,627 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 28,237 यूनिट्स
  • 80.1 फीसदी घटी बिक्री

Piaggio

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,075 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 11,298 यूनिट्स
  • 72.8 फीसदी घटी बिक्री

TVS Motor Company

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 389 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 1,024 यूनिट्स
  • 62 फीसदी घटी बिक्री

Atul Auto

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 341 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 3,130 यूनिट्स
  • 89.1 फीसदी घटी बिक्री

Mahindra

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 303 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 3,518 यूनिट्स
  • 91.4 फीसदी घटी बिक्री

अन्य

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 5,397 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 11,733 यूनिट्स
  • 54 फीसदी घटी बिक्री
विज्ञापन

Bajaj Auto

  • जुलाई 2020 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 37.19 फीसदी
  • जुलाई 2019 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 47.91 फीसदी
  • 10.7 फीसदी घटी हिस्सेदारी

Piaggio

  • जुलाई 2020 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 20.32 फीसदी
  • जुलाई 2019 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 19.17 फीसदी
  • 1.2 फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी

TVS Motor Company

  • जुलाई 2020 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 2.57 फीसदी
  • जुलाई 2019 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 1.74 फीसदी
  • 0.8 फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी

Atul Auto

  • जुलाई 2020 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 2.25 फीसदी
  • जुलाई 2019 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 5.31 फीसदी
  • 3.1 फीसदी घटी हिस्सेदारी

Mahindra

  • जुलाई 2020 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 2 फीसदी
  • जुलाई 2019 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 5.97 फीसदी
  • 4 फीसदी घटी हिस्सेदारी

अन्य

  • जुलाई 2020 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 35.67 फीसदी
  • जुलाई 2019 में कुल बाजार की हिस्सेदारी- 19.91 फीसदी
  • 15.8 फीसदी बढ़ी हिस्सेदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें