फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति 'परमेश्वर' ने उपहार में दी 7 करोड़ की कार, अरबपति भी हैरान

Thu, 27 Dec 2018 05:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Abhini Sohan Roy
विज्ञापन

रोल्स रॉयस ने भारत में अपनी शानदार कल्लिनन इस साल दिसंबर को पेश की। भारत में लांच होने वाली यह कार रोल्स रॉयस की पहली एसयूवी है। जिसे कई नई टेक्नॉलजी से लैस किया गया है। ब्रिटिश लक्जरी कार निर्माता की पहली एसयूवी को दुनिया भर के बाजारों से भारी प्रतिक्रिया मिली है। कार को पहले भारतीय बाजार में लांच किया गया।

विज्ञापन


जिसकी कीमत करीब 6.95 करोड़ एक्स-शोरूम,दिल्ली है। लेकिन रोल्स रॉयस खरीदने वाला पहला भारतीय भारत से नहीं बल्कि दुबई से है। दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला अभिनी सोहन रॉय दुनिया में रोल्स रॉयस कुलिनन एसयूवी की पहली भारतीय ग्राहक बन गई हैं।
 

विज्ञापन

Abhini Sohan Roy
उन्होंने इस साल की शुरुआत में एसयूवी बुक की थी। उनके पति सोहन रॉय  (Aries Group के फाउंडर) ने यह कार उन्हें उपहार में दी। इस जोड़ी को 12 दिसंबर, 2019 को रोल्स रॉयस कल्लिनन की डिलीवरी लेने की उम्मीद थी, लेकिन किसी कारण से, उन्हें यह थोड़ा देरी से मिली। 

अभिनी सोहन रॉय ने 25 वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर पति से यह उपहार प्राप्त हुआ। दुबई में आयोजित एक आधिकारिक रोल्स रॉयस कार्यक्रम के माध्यम से इन्होंने बताया कि यह कार वास्तविक जीवन में कैसा महसूस करती है। इस जोड़ी को उन ग्राहकों और संभावित ग्राहकों के एक हिस्से के रूप में आमंत्रित किया गया था जिन्होंने दुबई के बाजार में SUV की बुकिंग की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें