वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द ही TUV300 प्लस एमपीवी कार को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही कार की पहली यूनिट तमिलनाडु के त्रिची में रहने वाले एक ग्राहक को डिलीवर की गई है। ग्राहक को जो P4 वैरिएंट दिया गया है उसकी कीमत 9.46 लाख रुपए (ऑन रोड) है। ग्राहक ने इस कार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।
महिंद्रा टीयूवी300 प्लस की लॉन्चिंग से पहले इस तरह डिलीवरी देने से अन्य ग्राहकों के मन में उत्सुकता पैदा हुई। कई ग्राहकों ने कंपनी ने इस बारे में सवाल पूछा है। इस पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद ट्विटर पोस्ट के जरिए लोगों को इसके पीछे की वजह बताई।