फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदनी है कार तो मत करो इंतजार, अगले महीने पड़ेगी महंगी

विज्ञापन
1 अप्रैल 2017 से महंगी हो जाएंगी कारें।
विज्ञापन
अगर आपको कार खरीदनी है तो अभी आपके पास कुछ दिन का वक्त और बचा है। अगर अभी आप खरीदते हैं तो 10 लाख रुपये तक वाली कार पर 20 से 25 हजार रुपये बचा सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 1 अप्रैल से बीएस 4 मानक लागू हो रहा है। 1 अप्रैल के बाद आपको वही कार मिलेगी जो इस मानक के अनुरूप होगी। इस मानक को लागू करने में जितना खर्चा कंपनियों पर आएगा वह वो ग्राहकों से वसूलेंगी यह तय है। ऐसे में अगर आपकी योजना अगले महीने कार खरीदने की है तो इसे अभी साकार कर लें सस्ता पड़ेगा। 
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर आपको बता दें कि हौंडा कार्स ने हाल ही में घोषणा की है कि अगले महीने 1 अप्रैल से उसकी कारों पर 10 हजार रुपये तक बढोत्तरी की जा रही है। कौन सी कार कितनी महंगी होगी यह उसके मॉडल पर निर्भर करता है। इसके ठीक पहले बीएमडब्‍ल्यू ने भी अपनी कारों की कीमत में 2 फीसदी तक के इजाफे की घोषणा की है। माना जा रहा है बीएस4 लागू होने से पहले लगभग सभी कंपनियां अपनी कारों की वृद्वि की घोषणा कर देंगी। 
 अभी कार खरीदने पर आपको डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है क्योंकि बहुत सी कार कंपनियों की पुरानी इंवेंटरी बची हुई है और उन पर 1 अप्रैल से पहले उन्हें खपाने का प्रेशर है। अगर आपकी कोई इंडीविजुअल पसंद नहीं है तो मानकर चलिए की आपको मौजूदा समय में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें