होंडा सुपर 6 फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत Honda Activa 125 पर ग्राहक कुल 11,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कम ब्याज दर पर फाइनेंस स्कीम से लेकर पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 प्रतिशत की छूट तक शामिल हैं।
ग्राहक अब Honda Activa 125 के मूल्य पर 100 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक 7.99 फीसदी की ब्याज दर पर इसे फाइनेंस करा सकते हैं, और पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 फीसदी की छूट पा सकते हैं।
Honda Activa 125 BS6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,470 रुपये है, जो 76,471 रुपये तक जाती है।