बिक्री में पछाड़ा सबको
स्विफ्ट ने चालू वित्त वर्ष के नवंबर में सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों की सूची में पांच पायदान चढ़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। स्विफ्ट ने अपनी ही कंपनी की कार ऑल्टो को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इस सूची में ऑल्टो 24,166 इकाइयों की बिक्री के साथ शीर्ष पर थी, जो इस वर्ष 14,378 इकाइयों की बिक्री के साथ तीन स्थान नीचे गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इंजन क्षमता
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 83 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं डीजल इंजन 74 बीएचपी का पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें, इस कार को भारतीय बाजार में करीब 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लांच किया गया था।