फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों का नहीं रखा ख्याल तो भरना पड़ सकता है भारी नुकसान

Fri, 26 Oct 2018 06:53 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Road trip
रोड ट्रिप पर जाना बहुत से लोगों का सपना होता है। क्योंकि इससे आप अपनी सवारी में भरपूर आनंद ले सकते हैं। लेकिन कई बार रोड ट्रिप के दौरान हम बहुत सी चीज से से अवगत नहीं होते हैं और वही चीजे हमारे रोड ट्रिप के मजे को किरकिरा कर देती हैं। अपनी कार पर भरोसा करना अच्छी बात है लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना आपको मंहमा पड़ सकता है। रोड ट्रिप की सही प्लानिंग न करने पर आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं पांच ऐसी बातें जिनको अपनाकर आप अपने रोड ट्रिप को शानदार बना सकते हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
tyre
टायर
एक कार की परफॉर्मेंस उसके टायरों पर निर्भर करती है। अगर आपके टायर सही अवस्था में नहीं हैं तो मानकर चलिए न सिर्फ आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है बल्कि उससे इंजन का मेकैनिज्म भी खराब होना शुरू हो जाता है। इससे आपको कम माइलेज मिलता है। अगर आपकी कार का टायर बार-बार पंचर होने लगे तो मानकर चलिए उन्हें बदलवाने का समय आ गया है। टायर के थ्रेड एक बार घिस जाएं तो फिर वो किसी काम के नहीं रह जाते ऐसे में टायरों को जरूर बदवा लें और नियमित अंतराल पर इनकी देखभाल भी करें। हमेशा टायर प्रेशर सही रखें और हर सप्ताह जब ईंधन भरवाएं तो हवा भी चेक करवा लें। इसके अलावा गाड़ी में स्पेयर व्हील को जरूर दुरुस्त रखें और देख लें कि टायर बदलने के सारे टूल जैसे कि जैक, पाना आदि गाड़ी में हैं कि नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
car Engine Seize
इंजन लीकेज
गाड़ी से इंजन ऑयल लीक कर रहा है या फिर कहीं से पेट्रोल टपक रहा है इसे जांचने का सबसे अच्छा तरीका है उस जगह की बारीकी से जांच करें जहां आपकी गाड़ी रोज पार्क होती है। जब सुबह उठें तो वहां से गाड़ी हटाएं और देखें कि कहीं कोई ऑयल नहीं गिरा है अगर ऐसा है तो पहले गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाकर इस समस्या को दूर करवा लें। गर्मी में गाड़ी चलाते वक्त अक्सर एसी का पानी टपकता रहता है तो उससे भयभीत न हों यह एक सामान्य प्रक्रिया है। 

4 of 5
Car engine oil
इंजन ऑयल
इंजन ऑयल जिस तरह से हमारी बॉडी में खून शरीर के अंगों से सही से संचालित करने में मदद करता है ठीक उसी प्रकार इंजन ऑयल इंजन व कूलेंट कार के टेंपरेचर को काबू में रखते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रहे कि चिपचिपाहट खत्म होने से पहले इंजन ऑयल बदलवा दें। यात्रा शुरू करने से पहले इनकी जांच जरूर करें।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
car brake
ब्रेक पैड
ब्रेक पैड सही है या नहीं इसे चेक करना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए इसकी जांच किसी मेकैनिक से करवाएं अगर ये काम कर रहे हैं और सही हालत में हैं तो ठीक है लेकिन काम चल जाएगा यह मानकर खराब ब्रेक पैड पर रिस्क न लें। आजकल ज्यादातर गाड़ियों में डिस्क ब्रेक होते हैं खासकरके आगे वाले पहिए पर। नए मेकैनिज्म से ब्रेक कैसे काम कर रहे हैं इसे पता लगाना आसान है लेकिन इनकी जांच मेकैनिक से जरूर करवाएं, खासरके तब जब आप लंबी दूरी पर निकल रहे हों तो। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें