लॉकडाउन के बाद अब ऑटो सेक्टर तेजी से रिकवर हो रहा है। वाहनों की बिक्री में मई और जून महीने के मुकाबले जुलाई में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। ऐसे में अब कंपनियां अपने नए वाहनों को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी नई बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल आज हम आपको उन पांच मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं। इन बाइक्स में बीएस6 इंजन के साथ कई और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। तो जानते हैं आने वाली पांच बाइक्स के नाम और इनकी संभावित कीमतों के बारे में। डालते हैं एक नजर।