फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च से पहले खरीद लीजिए नई गाड़ी, यह कार कंपनियां दे रही हैं 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट

Mon, 12 Mar 2018 03:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

अगर आप अभी नई गाड़ी या फिर पुरानी कार को एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च से पहले यह कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की प्रमुख कार कंपनियों ने कुछ खास ऑफर लॉन्च किए हैं, जिन पर आपको 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और मुफ्त इन्श्योरेंस भी मिलेगा। मारूति सुजुकी, टाटा मोटर्स, होंडा, फोर्ड, महिंद्रा और हुन्दै के ऑफर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मारूति की इन गाड़ियों पर मिल रहा है डिस्काउंट
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ऑल्टो 800 पर 60 हजार रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 30 हजार रुपये का एक्सचेंज अमाउंट भी शामिल है। वहीं ऑल्टो के10 पर 70 हजार रुपये, वैगन आर पर 110, 000 रुपये, सेलेरियो पर 95 हजार रुपये, सियाज पर 85 हजार रुपये, इगनिस पर 80 हजार रुपये, Ertiga पर 50 हजार रुपये और डिजायर पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें एक्सचेंज का प्राइस भी सम्मलित है। 

टाटा की इन गाड़ियों पर मिलेगा फ्री इन्श्योरेंस
टाटा मोटर्स भी अपनी कुछ गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट और कुछ पर फ्री इन्श्योरेंस दे रहा है। जिन गाड़ियों के मॉडल पर फ्री इन्श्योरेंस मिल रहा है उनमें टियागो, टिगोर, हेक्सा और नेक्सॉन शामिल हैं। वहीं बोल्ट पर 55 हजार और जेस्ट पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट/एक्सचेंज मिल रहा है। 
विज्ञापन


फॉक्सवैगन की गाड़ियों पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट
फॉक्सवैगन अपने कुछ चुनिंदा मॉडल पर 40 हजार रुपये तक की छूट दे रहा है। जहां पोलो पर 40 हजार रुपये की छूट है, वहीं पोलो और वेंटो पर 30 हजार और 40 हजार की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन


टोयोटा इस गाड़ी पर दे रहा है 40 हजार की छूट
टोयोटा Etios liva पर 20,000 रुपये, Etios sedan पर 30,000 रुपये और  Corolla altis पर 40 हजार रुपये की छूट दे रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें