सर्दी को देखते हुए लोग अपनी कार में हैंडलैप और फॉगलैंप पर शीट लगवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर यह शीट अच्छी कंपनी की नहीं है तो इससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि शीट में अपनी एक खुद की चमक होती है जो सामने से आ रही गाड़ी के ड्राइवर को परेशान कर देती है,और ऐेसे में दुर्घटना होने को खतरा कई गुणा बढ़ जाता है।
कार में हैडलैंप और टेललैंप पर ब्लैक टिंट लगाकर लोग इसे अलग रुप देना चाहते हैं, लेकिन इस एसेसरीज के कारण लैंप अपने तरीके से काम नहीं कर पाते।तो अगर दुर्घटना से बचना चाहते हैं और अपनी और लोगोें की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन एसेसरीज को लगाने से बचें।
कार में पीछे की तरफ ट्रे पर अक्सर लोग टॉय और तकियें जैसी चीजें रख लेतें हैं जिनसे रियर मिरर व्यू को देखने में परेशानी पैदा होती है। जिसमें अचानक ब्रेक लगाने से पीछे बैठे यात्री को चोट लग सकती हैं।