फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best of 2018: साल 2018 की कुछ बेहतरीन बाइक्स

Sun, 23 Dec 2018 12:16 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bikes 2018
2018 आॅटो सेक्टर के लिए काफी खास रहा। इस साल जहां कुछ कंपनियों ने अपने मॉडल्स को अपडेट किया, वहीं कुछ ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए वाहन पेश किए। बता दें, भारत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट है। तो आज आपको बताएंगे कि इस साल कौन-कौन से दोपहिया वाहन ने बाजार में एंट्री मारी। 
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारत में सबसे ज्यादा पसंदीदा बाइक्स में से एक है। इस साल कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक Interceptor 650 और Continental GT 650 को भारतीय बाजार में पेश किया।  रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 को लांग ड्राइव के हिसाब से तो रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 को कैफे रेसर बाइक के रूप में पेश किया गया है।  

रॉयल एनफील्ड की दोनों बाइक में 649 सीसी का आॅइकूल्ड,पैरलल-ट्विन इंजन दिया है,जो अधिकतम 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का पीक टॉर्क जनेरेट करता है। दोनों ही बाइक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आएंगी।  

रॉयल एनफील्ड Interceptor 650 की एक्स शोरूम कीमत 2.34 लाख रुपए वहीं Continental GT 650 की कीमत 2.50 लाख रुपए एक्स शोरूम है। 
विज्ञापन

3 of 5
jawa & jawa 42
Jawa motorcycles
इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली बाइक जावा रही। जावा ने काफी समय बाद भारत में अपनी तीन बाइक्स से वापसी की। जावा में 292सीसी का लिक्विड कूल ट्विन स्पार्क इंजन लगा हुआ है।जो 27 बीएचपी की पावर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है। जावा 42 की भारतीय बाजार में कीमत 1.55 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं जावा स्टैडर्ड की कीमत 1.64 लाख रुपए रखी गई है।

4 of 5
yamaha R15 v3.0
Yamaha  R15 v3.0
यामाहा ने R15 v3.0 को इस साल भारत में लांच किया। इस बाइक में 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 10000 आरपीएम पर 19 बीएचपी की पावर और  8500 आरपीएम पर 15 एनएम का टार्क जनरेट करता है। बाइक के डिजाइन को यामाहा ने सुपराबाइक्स आर1 और आर6 जैसा बनाने की कोशिश की है। यामाहा R15 v3.0 की कीमत  1,27,000 लाख रुपए एक्स शोरूम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suzuki GSX S1000
Suzuki  GSX-S750
सुजुकी GSX-S750 एक मिडवेट मोटरसाइकिल है। सुजुकी की यह बाइक पहली 1000सीसी से कम की बाइक है। इस बाइक को हायाबूसा की फैमली का ही हिस्सा माना जाता है। सुज़ुकी GSX-S750 में 749सीसी का इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो 10500 आरपीएम पर 113 बीएचपी पावर और 9500 आरपीएम पर 81 एनएम का पीक टार्क जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 7.45 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें