फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 MG Hector फेसलिफ्ट भारत में 7 जनवरी को होगी लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Tue, 05 Jan 2021 08:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor
विज्ञापन
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) भारतीय बाजार में अपनी 2021 MG Hector फेसलिफ्ट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इसे 7 जनवरी 2021 को लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें नए लुक के साथ नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें डुअल टोन ट्रिटमेंट के साथ ब्लैक-रूफ दिया जा सकता है। इसमें ZS EV की तरह ही ग्रिल और क्रोम स्टड पैटर्न और रिवाइज्ड बंपर दिया जा सकता है। इसमें नए पांच स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। कार के अंदर की बात करें तो इसमें डुअल टोन ब्लैक और बैज कैबिन दिया जा सकता है। इसके अलावा इंटीरियर में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। बता दें कि MG Hector Plus पिछले साल जुलाई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। लेकिन उस समय कंपनी ने इसका सीटर मॉडल ही लॉन्च किया था, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) भारतीय बाजार में अपनी 2021 MG Hector फेसलिफ्ट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इसे 7 जनवरी 2021 को लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें नए लुक के साथ नए फीचर्स मिलेंगे।

कंपनी अपनी MG Hector फेसलिफ्ट को 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाईब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। इसका पेट्रोल और पेट्रोल हाईब्रिड इंजन 141 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ DCT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा। वहीं, इसका डीजल इंजन 168 bhp की मैक्सिमम पावर और 550 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें