फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: सबसे पहले इन तीन शहरों में मिलेंगी टेस्ला की कारें, भारत में शोरूम खोलने की कवायद शुरू

Thu, 08 Apr 2021 02:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता और अमेरिका की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने जनवरी के महीने में भारत में एक स्थानीय कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है। अब कंपनी भारत के तीन शहरों में अपने शोरूम खोलने के लिए जगह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tesla Showroom In India: Tesla (टेस्ला) की कारों का भारत में लंबे समय से इंतजार हो रहा है। भारत में टेस्ला के चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर है। टेस्ला भारत के तीन शहरों में अपने शोरूम खोलने के लिए जगह की तलाश कर रही है। इसके लिए कंपनी ने एक एक्जीक्यूटिव को नियुक्त किया है, जो भारत में कंपनी की योजना के मुताबिक एंट्री से पहले उसके लिए लॉबिंग और कारोबारी कामकाज की देखभाल करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने रायटर को यह बताया है।
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता और अमेरिका की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने जनवरी के महीने में भारत में एक स्थानीय कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है। टेस्ला इस साल की पहली छमाही के आखिर या दूसरी छमाही की शुरुआत तक भारत में अपनी Model 3 सेडान कार को आयात कर बेचने की तैयारी में है। 

टेस्ला ये जगहें राजधानी नई दिल्ली, पश्चिम भारत में मुंबई और दक्षिण भारत में टेक्नोलॉजी के शहर बंगलुरू में शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने के लिए खोज रही है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटोमोबाइल कंपनी 20,000 से 30,000 वर्ग फुट तक की कमर्शियल प्रॉपर्टी की तलाश कर रही है, जहां वह अपनी शोरूम खोल सके। 

रिपोर्ट के मुताबिक दो अन्य सूत्रों ने अलग से बताया कि, टेस्ला ने भारत के निवेश संवर्धन निकाय इन्वेस्ट इंडिया के पूर्व कार्यकारी मनुज खुराना को नियुक्त किया है। यह टेस्ला की भारत में पहली बड़ी नियुक्ति है जो कंपनी की नीति और कारोबार के विकास के प्रयासों का नेतृत्व करेगी। 

रिपोर्ट के अनुसार जहां टेस्ला ने इस पर टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध का जवाब नहीं दिया, वहीं खुराना ने इस पर कुछ कहने से इनकार कर दिया।

अक्तूबर में, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कहा था कि कंपनी 2021 में भारत में "निश्चित रूप से" प्रवेश करेगी। हालांकि अरबपति कारोबारी मस्क इससे पहले भी इसी तरह के ट्वीट कर चुके हैं। अब शोरूम के लिए जगह खोजना और खुराना की नियुक्ति इस बात के संकेत हैं कि टेस्ला ने भारत में अपनी रफ्तार तेज कर दी है। 
विज्ञापन

टेस्ला ने शोरूम खोजने के लिए ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट (वैश्विक संपत्ति सलाहकार) सीबीआरई ग्रुप इंक को काम सौंपा है। सूत्रों ने कहा कि सीबीआरई कई हफ्तों से जगहों का सर्वे कर रही है और उन जगहों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है जहां संपन्न ग्राहक आसानी से पहुंच सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें