अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ हमेशा से कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। Elon Musk ने हाल ही में ट्रांसपोर्ट की दुनिया में कुछ अनूठा करके दिखाया है। Musk ने अपनी एक विशेष सुरंग से पर्दा उठाया, जिसे बोरिंग कंपनी ने डिजाइन किया है।
Tesla Model S की मोडिफाइड कार को इस टनल से गुजारा गया। यह टेस्ट राइड कैलिफोर्निया के हॉर्थोर्ने में हुई। कार को करीब 30 फुट नीचे उतरा गया और जिसके बाद वह सुरंग में दौड़ने लगी। टेस्ला एस की स्पीड देखकर कुछ लोग परेशान थे, तो कुछ उत्साहित।
वीडियो
मस्क ने इस टनल में कुछ मीडिया और गेस्ट को भी टेस्ला एस की सवारी का मौका दिया। इस टेस्ट टनल की लंबाई 2.25 किमी थी और टेस्ट राइड के दौरान कार करीब 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। जो अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, इस पूरी टनल को पार करने में कार को केवल 3 मिनट का ही समय लगा।
वहीं Musk के अनुसार भविष्य में इस टनल में 241 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर गाड़ी दौड़ाई जा सकेगी। बता दें,टनल के लिए कार में सामान्य पहियों के बजाय खास डिजाइन के पहिए लगाए गए थे, जो टनल की पट्टी के साथ चले। अकेले इन पहियों की ही कीमत तकरीबन 200-300 डॉलर के आस-पास बताई जा रही है।
//twitter.com/WIRED/status/1075631885009780737