फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla के बॉस एलन मस्क ने Volkswagen ID.3 इलेक्ट्रिक कार का किया टेस्ट-ड्राइव, VW के सीईओ भी थे साथ

Mon, 07 Sep 2020 04:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने फॉक्सवैगन की ID.3 इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट-ड्राइव की। मस्क ने ID.4 इलेक्ट्रिक एसयूवी का निरीक्षण भी किया कि जो फॉक्सवैगन इस साल के आखिर तक लॉन्च करने वाली है। 
विज्ञापन
Elon Musk (File Photo) - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla Inc (टेस्ला इंक) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क जर्मनी की तीन दिनों की यात्रा के बाद अमेरिका लौट गए। इस दौरान उन्होंने अपने सबसे बड़े प्रतियोगियों में से एक - Volkswagen AG (फॉक्सवैगन एजी) के सीईओ हर्बर्ट डायस से मुलाकात की, जो बहुत अहम मानी जा रही है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि, गुरुवार शाम को लगभग दो घंटे के लिए ऑटोमोबाइल दुनिया के दोनों दिग्गज ब्रुनशिवग में एक छोटे से हवाई अड्डे पर मिले और मस्क ने फॉक्सवैगन की ID.3 इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट-ड्राइव भी की। मस्क ने ID.4 इलेक्ट्रिक एसयूवी का निरीक्षण भी किया कि जो फॉक्सवैगन इस साल के आखिर तक लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने कहा, कि उनकी पहचान उजागर नहीं की जाए क्योंकि यह बैठक सार्वजनिक नहीं थी। 

फॉक्सवैगन के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि डायस और मस्क एक दूसरे से मिले थे, लेकिन उन्होंने इस मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

मस्क ने मंगलवार से यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दौरा किया। उन्होंने दवा कंपनी Curevac GmbH (क्यूरवैक जीएमबीएच) का दौरा किया। इसके बाद मस्क ने बर्लिन में राजनेताओं के साथ बैठकों की और जर्मनी की राजधानी के बाहर ग्रुएनहाइड में उस फैक्ट्री का भी दौरा किया जिसे टेस्ला बना रही है। यह साइट यूरोप में टेस्ला की पहली कार-फैक्ट्री होगी और हर साल 500,000 से अधिक वाहनों को तैयार कर सकती है। 
विज्ञापन

हालांकि अतीत में डायस ने सार्वजनिक रूप से और कई कार्यक्रमों में के दौरान कई बार मस्क की उपलब्धियों की प्रशंसा की है।

फॉक्सवैगन के सीईओ ने शुक्रवार को अपने प्रतिद्वंद्वी की एक बार फिर सराहना की। उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि टेस्ला की नई फैक्ट्री जर्मनी में "ट्रेंड-सेटिंग फ्यूचर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी" ला रही है।

उन्होंने कहा, "टेस्ला जर्मनी में प्रतियोगिता को जीतेगा और हमारे स्थापित उद्योग को काफी तेजी से बदलेगी।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें