फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा जेस्ट प्रीमियो का स्पेशल एडिशन 7.53 लाख में लॉन्च

Mon, 05 Mar 2018 02:42 PM IST
अॉटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नये कॉस्मेटिक फीचर के साथ सोमवार को टाटा मोटर्स ने जेस्ट का स्पेशल एडीशन लॉन्च किया। यह नया वर्जन 1 मार्च से टाटा के सभी शोरूम्स में उपल्ब्ध होगा। लॉन्च किया गया वर्जन डीजल वेरियंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 7.53 लाख (दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत) रखी गई है।  

विज्ञापन


जेस्ट प्रीमियो के एडीशनल फीचर में इसकी छत पर ग्लौसी ब्लैक फिनिश, मिरर के बाहरी तरफ पियानो ब्लैक रंग, इसके इंटीरियर में डैशबोर्ड पर चिक टैन फिनिश, डुअल टोन बंपर और प्रीमियो बैज शामिल हैं। आपको बता दें कि इसकी सीटों पर भी नई तरह की प्रीमियम फैबरिक है जो कि कैन्ट्रेस्ट सिलाई और प्रीमियो बैंडिंग के साथ मिलेगी। कार सिल्वर रेडियल के साथ मिलेगी हालांकि, खरीददार चाहें तो इसमें पियानो ब्लैक स्पॉइलर भी लगवा सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा

जेस्ट का यह वर्जन कनेक्टनेक्सट टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ रहा है। टाटा मोटर्स पेसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेजीडेंट मयंक प्रतीक का कहना है कि इसे सुरक्षा के लिए ग्लोबल एनसीएपी द्वारा फोर स्टार दिए गए हैं।

हालांकि जेस्ट प्रीमियो में कोई मकेनिकल अपडेट उपलब्ध नहीं होगा, यह 1.3 लीटर, चार सिलेंडर और टरबोडीजल इंजन के साथ मिलेगी। जेस्ट प्रीमियो का यह नया एडीशन सिलवर और ब्लैक रंग में उपल्ब्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें