एंट्री लेवल सेडान कहें या कॉम्पैक्ट सेडान बात एक ही है। लेकिन आज के समय भारत में यह इतना बड़ा सेगमेंट बन चुका है कि वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी उम्मीदें तलाश रही हैं। इस सेगमेंट में 29 मार्च को टाटा टिगोर के रूप में एक नई एंट्री हो रही है। इस सेगमेंट सेगमेंट में इस वक्त मारूति सुजुकी डिजायर, हुंडई एक्सेंट, फोर्ड एस्पायर, फोक्सवैगन एमियो और हौंडा अमेज एक दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। अब टाटा टिगोर भी इसमें शामिल होने जा रही है तथा खबरों पर भरोसा करें तो शेव्रोले की भी एक नई कार इस सेगमेंट की शोभा बढ़ाने आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस सेगमेंट ये गाड़ियां एक दूसरे से कितनी अलग हैं।
आकार में कौन कैसा
लंबाई के मामले में इस सेगमेंट में मौजूद कार डिजायर, एस्पायर, एक्सेंट, और एमियो सभी बराबर हैं। इनकी लंबाई 3,995 एमएम है। वहीं टाटा की टिगोर की लंबाई इनकी अपेक्षा थोड़ी कम है। टिगोर की लंबाई 3,992एमएम है। वहीं इस अमेज की लंबाई सबसे कम 3,990 एमएम है।
डिजायर और एस्पायर की चौड़ाई 1,695 एमएम है। अमेज और एमियो की चौड़ाई क्रमशः 1,680 और 1,682 एमएम है। वहीं इस सेगमेंट में सबसे पतली कार एक्सेंट है जिसकी चौड़ाई 1,660 एमएम है। टाटा टिगोर की चौड़ाई 1,677 एमएम हैं।
ऊंचाई की बात करें तो एमियो की ऊंचाई सबसे कम 1,483 एमएम है। वहीं डिजायर की उच्चाई सबसे ज्यादा 1,555 एमएम है। टाटा ने टिगोर की उच्चाई 1,537 एमएम रखी है।
व्हीलबेस की बात करें तो एस्पायर सबसे आगे है। एस्पायर का व्हीलबेस 2,491एमएम का है। वहीं अमेज का व्हीलबेस सबसे कम 2,405 एमएम है। टाटा टिगोर का व्हीलबेस 2,450 एमएम है।
बूटस्पेस की बात करें तो टिगोर इस सेगमेंट में सबसे आगे है। कंपनी ने टिगोर में 419 लीटर का बूटस्पेस दिया है। वहीं इस सेगमेंट में सबसे कम बूट स्पेस मारुति की डिजायर का है। डिजायर में महज 316 लीटर का बूट स्पेस है।