फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स लाई खास Tiago Wizz एडिशन, टियागो पर मिल रही 45 हजार रुपये तक की छूट

Sat, 05 Oct 2019 11:27 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Tiago Wizz - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

टाटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार टाटा टियागो का नया एडिशन लॉन्च किया है। टाटा ने टियागो के नए वैरियंट का नाम Wizz रखा है। टाटा ने फेस्टिव सीजन के दौरान कारों की सेल बढ़ाने के लिए यह खास एडिशन लॉन्च किया है। नए एडिशन में कुछ यूनीक फीचर मिलते हैं, जो रेगुलर वैरियंट में नहीं आते।

2017 में भी हुआ था लॉन्च

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टाटा मोटर्स ने टियागो का खास Wizz एडिशन लॉन्च किया हो। कंपनी इससे पहले 2017 की शुरुआत में भी यह एडिशन लॉन्च कर चुकी है। 2017 में यह एडिशन लाल रंग, काली छत और रेड टच के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन इस बार इसे टाइटेनियम ग्रे शेड, ब्लैक रूफ और नारंगी टच के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Tata Tiago Wizz की एक्स-शोरूम कीमत 5.40 लाख रुपये रखी है।

एक्सटीरियर में अपडेट

साथ ही नई टियागो में एक्सटीरियर में कुछ अपडेट के अलावा कॉस्मटिक बदलाव किए गए हैं। वहीं इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह रेगुलर वेरियंट से अलग होगा और कार पर Wizz का बैज भी लगा मिलेगा। Wizz में नई कलर स्कीम के साथ काले डुअर अलॉय व्हील्स मिंलेंगे, जो टियागो एनआरजी में भी मिलते हैं। वहीं फ्रंट ग्रिल में ओरैंज इंसर्ट, नए ORVMs और नया व्हील कवर सेट मिलेगा।

मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा इसमें प्रीमियम अपील देने के लिए ओरैंज रंग की सिलाई के साथ फ्रैब्रिक सीट्स मिलेंगी। इसमें सामान्य टियागो की तरह डुअल एयर बैग्स, सीट बेल्ट वार्निंग सिस्टम, रिअर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, इंजन मोबिलाइजर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मिलेगा।

45 हजार रुपये का डिस्काउंट

सामान्य टियागो की तरह Wizz भी 1.2 लीटर 3 सिलेंडर, BS-4 रेवोट्रॉन इंजन के साथ आएगी, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं मिलेगा और केवल फाइव स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगी। वहीं टाटा मोटर्स डीलर्स टियागो पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं, जिसमें 30 हजार रुपये कैश और 15 हजार रुपये एक्सचेंज छूट मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें