फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी खरीद लें अपनी नई कार, 1 अप्रैल से 25 हजार रुपये तक महंगी हो जाएंगी कारें

Mon, 25 Mar 2019 04:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
विज्ञापन
cars under 6 lakh - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
मार्च खत्म होते ही टाटा मोटर्स अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स अगले से अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी अपनी कारों पर 25 हजार तक की बढ़ोतरी करेगी। इससे पहले टोयोटा और जगुआर लैंड रोवर ने अपने कुछ मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर चुकी हैं।
विज्ञापन

 

नई कीमतें आगामी 1 अप्रैल 2019 से लागू

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स के जिन मॉडल की कीमतों में इजाफा हो सकता है उनमें टाटा टियागो, हेक्सा, टिगोर, नेक्सन और हैरियर शामिल हैं। नई कीमतें आगामी 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी। कीमतें बढ़ाने के पीछे टाटा मोटर्स का कहना है कि लागत बढ़ने और बाहरी आर्थिक कारणों के चलते वह कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।
 

आर्थिक वजहों के चलते बढ़ रहीं कीमतें

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट मयंक पारीक का कहना है कि बाजार के हालातों में हो रहे बदलाव, बढ़ती मैन्यूफैक्चरिंग कीमतें और बाहरी आर्थिक वजहों के चलते वे कीमतें बढ़ा रहे हैं। पारीक ने भरोसा जताते हुए कहा कि हैचबैक टियागो, एमपीवी हेक्सा, सब-कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन और हैरियर एसयूवी से बाजार में पकड़ बनाए रखने में मदद मिलेगी। फिलहाल टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नैनो से लेकर प्रीमियम एसयूवी हैरियर जैसी कारें हैं, जिनकी 2.36 लाख रुपये से 18.37 लाख रुपये तक है।
 

जगुआर की कारें भी महंगी

इसके अलावा टाटा की जगुआर लैंड रोवर भी अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी अपने मॉडल्स पर 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि जगुआर ने यह खुलासा नहीं किया कि वह किन मॉडल्स पर कीमतें बढ़ाने जा रही है। जगुआर ने भी कीमतें बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की कीमत में वृद्धि और आसमान छूती इनपुट लागतों को वजह बताया है।
 

टोयोटा भी बढ़ाएगी दाम

इसके अलावा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स भी अपने सभी मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी करने का एलान कर चुकी है। टोयोटा ने भी कीमतें बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी बढ़ती इनपुट कॉस्ट को वजह बताया है।
विज्ञापन

टाटा अल्ट्रोज इस साल होगी लॉन्च

इससे पहले टाटा ने हाल ही में जिनेवा में खत्म हुए मोटर शो में अपनी हैचबैक अल्ट्रोज को शोकेस किया था। टाटा इस हैचबैक को इस साल जुलाई-अगस्त में लान्च कर सकती हैं। टाटा अल्ट्रोज का इलेक्ट्रिक वर्जन भी 2020 में लॉन्च करेगी। वहीं टाटा मोटर्स अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन, टिगोर और टियागो का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लेकर आएगी।    

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें