टाटा मोटर्स ने अपनी कंपैक्ट एसयूवी नेक्सॉन का ऑटोमैटिक संस्करण लॉन्च किया। नेक्सॉन फरवरी 2017 में आई थी और कंपनी के मुताबिक इसकी बदौलत यूवी व एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। नए ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत 9.41 लाख रुपये (1.2 लीटर पेट्रोल इंजन) और 10.3 लाख रुपये (1.5 लीटर डीजल इंजन) रखी गई है।
नेक्सॉन के लॉन्च मॉडल की कीमत 5.87 लाख रुपये (पेट्रोल) और 6.87 लाख रुपये (डीजल) रखी गई थी। नेक्सन ऑटोमैटिक कार का सीधा मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारुति सुज़ुकी की विटारा ब्रेजा और महिंद्रा की टीयूवी 300 जैसी कारों से होगा।
टाटा नेक्सन एएमटी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ ही क्रीप मोड है जिसका फायदा आपको ट्रैफिक के दौरान मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने कार में पहाड़ों पर बेहतरीन ड्राइविंग के दौरान कंट्रोल के लिए हिल असिस्ट सिस्टम भी दिया है। कार में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। वहीं डीजल वेरियंट में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड डीजल इंजन दिया है।हैं