फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors ने छुआ एक और मील का पत्थर, भारत में बेच डाले 40 लाख पैसेंजर वाहन

Fri, 20 Nov 2020 12:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। देश की दिग्गज कार निर्माता ने भारतीय बाजार में 40 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि टाटा मोटर्स ने तब घोषणा की है, जब एक महीने से भी कम समय में कंपनी ने Tata Altroz मॉडल के रूप में अपनी 40 लाखवीं कार का उत्पादन किया था। 
विज्ञापन

 

40 लाख पैसेंजर वाहनों की बिक्री पर कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कंपनी की स्थापना से भारत में टाटा मोटर्स के सफर तक को दिखाया गया है। कंपनी की इस उपलब्धि में Indica, Sierra, Sumo, Safari और Nano जैसी कारों का बड़ा योगदान रहा है। वहीं, 2020 तक में, कंपनी के हैचबैक, सबकॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी सेगमेंट में Tiago, Tigor, Nexon, Harrier और Altroz जैसी कारें जबदस्त परफॉर्म कर रही हैं।

Tata Motors की अक्तूबर महीने में 27 फीसदी बढ़ी बिक्री

इससे पहले त्योहारी सीजन में टाटा मोटर्स के वाहनों को भारतीय ग्राहकों का बेहतर साथ मिला। टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 52,132 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री की। भारतीय बाजार की बात करें तो टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 49,669 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 39,152 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 27 फीसदी बिक्री बढ़ी है।

इस त्योहारी सीजन पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 79 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,617 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 13,169 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 26,052 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 25,983 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें