टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक Nexon में Ziptron तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि एमजी हेक्टर, किआ सेल्टोस और वेन्यू की तरह Nexon EV भी कनेक्टेड कार होगी और इसमें 30 से भी ज्यादा स्मार्ट फीचर्स को जगह मिलेगी जो यूजर की जरूरत को पूरा करेंगे।
माना जा रहा है कि कंपनी Nexon EV को भारत में 15 से 17 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। Nexon EV का मुकाबला महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक से भी है, जो अगले साल के मध्य तक लॉन्च होगी। जबकि Nexon EV अगले साल की शुरुआत में आ सकती है।
इसके अलावा खास बात यह होगी कि Nexon EV की चार्जिंग के घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल की वारंटी भी देगी।
Nexon EV में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। Nexon ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी।