भारतीय बाजार में Tata Nexon दो इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं।
Tata Nexon का 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 PS की मैक्सिमम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, Tata Nexon का 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 110 PS की मैक्सिमम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Tata Nexon के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल दोनों ही मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमौटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Tata Nexon के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि यह अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है जो सनरूफ के साथ आती है। इसके सनरूफ फीचर वाले XM (S) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.36 लाख रुपये है।
Tata Nexon के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 11.34 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.44 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 12.69 लाख रुपये तक जाती है।