टाटा मोटर्स ने देश में 15 जुलाई से 25 जुलाई तक फ्री कार चेक-अप कैंप की शुरुआत की है। साथ ही कंपनी अपनी डीलरशिप्स में कई ऑफर्स और स्कीम की भी पेशकश करेगी। जिनका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं। ग्राहक अपनी टाटा कार को कंपनी के सर्विस सेंटर लेकर जायें और वहां अपनी कार को फ्री में चेक-अप करा सकते हैं। इतना ही नहीं स्पेयर पार्ट्स, रोड साइड असिस्टेंस, और इंजन ऑयल top-up पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। इसमें निजी कार खरीदारों को ऑयल टॉप अप्स पर 10 फीसदी और फ्लीट कार खरीदारों को 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा डीलरशिप्स फ्री चेक-अप के अलावा देश के कुछ हिस्सों में नई कार डिस्प्ले भी करेंगी। इतना ही नहीं कार लोन, एक्सचेंज फेयर और पुरानी कारों के फ्री इवेलुएशन के फायदे भी उपलब्ध होंगे।
फ्री कार चेक-अप कैंप के बारे में टाटा मोटर्स के सीनियर जनरल मैनेजर एंड हेड कस्टमर केयर सुभाजीत रॉय ने बताया कि टाटा मोटर्स में ग्राहक सेवा अपने व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण है, जो वर्षों में विकसित हुई है। हमने बाजार की बदलती मांगों के साथ तालमेल रखने और प्रतिस्पर्धी और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सभी ग्राहकों की जरूरतों को समय पर ढंग से पूरा करने के लिए कई प्रकार की सेवा की पेशकश की है। इस मानसून में सभी टाटा मोटर्स की पैसेंजर कार और यूटिलिटी व्हीकल मालिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।