भले ही टाटा मौजूदा समय में भारत की नंबर एक कार कंपनी न हो लेकिन इसके बावजूद उसके सराहनीय प्रयासों को भारतीय ऑटो इंडस्ट्री कभी नहीं भूल पाएगी। 2008 में आम आदमी की लखटकिया कार नैनो को दिखाकर पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाली टाटा एक बार फिर कुछ खास करने जा रही है। अगर मौका मिले तो इंटरनेट पर https://www.tamo.co.in/ पर लॉगिन करके आप टैमो के पहले प्रोडक्ट को देख सकते हैं।
टाटा टैमो के पहले उत्पाद को जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पहली बार प्रदर्शित करने जा रही है। अब से लगभग 19 घंटे बाद इस कार का लाइव प्रसारण इस वेबसाइट के जरिए टाटा करेगी। टाटा का यह निमंत्रण पत्र हम आपके लिए यहां पर लगा रहे हैं। यहां पेश होने जा रही टाटा की पहली स्पोर्ट्स कार 'फ्यूचूरो' पर हर किसी की नजर है। यह कंपनी का पहला प्रॉडक्ट है जिसे कंपनी अपने सब-ब्रैंड TAMO के तहत लॉन्च करेगी। इस कार का डिजाइन फरारी, लैम्बॉर्गिनी आदि कंपनियों की स्पोर्ट्स कारों की तर्ज पर बनाया गया है।
इसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपये होगी और पहले चरण में इसकी महज 250 यूनिट ही टाटा बनाएगी। माना जा रहा है कि यह कार अगले साल तक भारतीय बाजार में आ जाएगी।