फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनरूफ फीचर का मजा चाहिए तो नया Tata Harrier XT Plus है सबसे सस्ता वेरिएंट, जानें कीमत

Fri, 04 Sep 2020 07:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Harrier XT Plus - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ग्राहकों की सनरूफ वाले कारों की बढ़ती पसंद पर विशेष ध्यान दे रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में, कंपनी ने इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ Nexon XM(S) ट्रिम को पेश किया था। नेक्सन एक्सएम (एस) बेस XE और XM ट्रिम्स से ऊपर रखी गई है और इस फीचर के साथ अपने सेगमेंट में सबसे सस्ता मॉडल है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Harrier 4X4 - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
जल्द बढ़ेगी कीमत
अब कंपनी ने Harrier XT+ (हैरियर XT+) वेरिएंट पेश किया है। यह हैरियर का एक नया वेरिएंट है, जो पहले नहीं आता था। Tata Harrier XT+ की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने कहा है कि यह इंट्रोडक्ट्री कीमत है। कंपनी इस नए वेरिएंट की कीमत एक अक्टूबर 2020 से बढ़ा देगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Harrier - फोटो : For Reference Only
ऑफर कब तक मान्य
कंपनी का यह विशेष ऑफर Harrier BS6 को ग्राहकों की मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया के मद्देनजर पेश किया गया है। कंपनी का यह ऑफर सितंबर 2020 में बुक किए गए सभी वाहनों के लिए मान्य है। इन कारों की डिलीवरी 31 दिसंबर 2020 तक होगी। 

4 of 5
Tata Harrier BS6 - फोटो : For Reference Only
स्पेसिफिकेशंस
Harrier XT+ एसयूवी के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मॉडल के अन्य वेरिएंट्स की तरह ही इसमें 2.0 लीटर Kryotec डीजल इंजन मिलता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Harrier SUV - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
Harrier XT+ एसयूवी के नए वेरियंट में प्रॉजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप्स और ड्यूल फंक्शन LED DRL मिलते हैं। इस एसयूवी कार में R17 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में 8 स्पीकर्स के साथ 7 इंच का फ्लोटिंग आयलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी के इस वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, 12 ऐड-ऑन फंक्शन्स के साथ अडवांस इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें