फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata harrier का सामने आया नया टीजर वीडियो, दिखे तीन ड्राइविंग मोड

Tue, 27 Nov 2018 06:27 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata harrier
विज्ञापन
टाटा की नई एसयूवी Harrier का नया टीजर वीडियो सामने आया है जिसमें कार में मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स मिलने की बात सामने आ गई है। कार में तीन ड्राइविंग मोड दिए जाएंगे जिसमें रोड मोड, रेन मोड और ऑफ-रोड मोड शामिल होंगेे।
विज्ञापन


टीजर विडियो में  इस कार के सेंटर कंसोल पर पियानो ब्लैक रंग और क्रोम फिनिश में एक डायल सिस्टम दिखाई दे रहा है। जिसमें इस बात की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा कंपनी ने कार के पहले टीजर वीडियो में इसके इंटीरियर डिजाइन की झलक दिखाई थी। जिसमें इसके कैबिन को लेकर जानकारी सामने आई थी। 





 
Trending Videos
विज्ञापन

Tata harrier driving mode
टीजर विडियो से सामने आई जानकारी के अनुसार कार में जेबीएल कंपनी का साउंट सिस्टम, लेदर की फिनिश के साथ सिल्वर रंग के डोर हैंडल, 8.8-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हल्के ग्रे और ब्राउन रंग से सजा ड्यूल टोन फिनिश डैशबोर्ड दिख रहा है।

 इसके अलावा कार में ब्लूटूथ टेलिफोन,रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, जैसे भी कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। टाटा अपनी इस कार को अगले साल के शुरुआत में लांच करेगी। जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कार में 2.0-लीटर का चार-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। जिसे 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें