टाटा मोटर्स की अपकमिंग फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है।
इस कार की कीमत को कम रखने के लिए इस प्लेटफार्म में बड़े बदलाव भी किए गए हैं। फिलहाल, इस कार की लांचिंग डेट सामने आ गई है। बता दें, कंपनी इसे अधिकारिक तौर पर 23 जनवरी 2018 को लांच करेगी। हालांकि, इस कार की नवम्बर में बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन, टाटा ने अभी तक इसकी कुल बुकिंग को साझा नहीं किया है।