टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने दिवाली से ठीक पहले अपनी धाकड़ एसयूवी Tata Harrier का Camo Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख रुपये है। यह स्पेशल एडिशन XT वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन ट्रिम और XZ वेरिएंट के ऑटोमैटिक ट्रिम में उपलब्ध है। नई Tata Harrier Camo Edition, Harrier के स्टैंडर्ड वेरिएंट का कस्टमाइज वर्जन हैं। इसके एक्सटीयिर और इंटीरियर दोनों में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।