फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल भारत में लॉन्च होंगी ये 4 धांसू इलेक्ट्रिक कारें, जानें क्या होगी कीमत

Sun, 20 Dec 2020 03:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQC electric car - फोटो : Mercedes
विज्ञापन
साल 2020 खत्म होने को है। यह साल इलेक्ट्रिक कारों के लिए काफी खास रहा। इस साल हुए ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कारों का ही बोलबाला देखने को मिला। ऐसे में अब सबकी निगाहें साल 2021 पर टिकी हैं। आज हम आपको उन चार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च होंगी। हम आपको इन कारों के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

 

Tata Altroz EV

कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को इस साल ऑटो एक्सपो में पेश किया था। पहले माना जा रहा था कि कंपनी इसे इसी साल भारत में लॉन्च करेगी, लेकिन अब यह इलेक्ट्रिक कार अगले साल लॉन्च होगी। यह इलेक्ट्रिक कार 250 किलोमीटर का रेंज देगी। भारतीय बाजार में कंपनी इसे 10 लाख रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती। Nexon EV की तरह ही इसमें जिपट्रॉन तकनीक दी जाएगी।

Mahindra E-XUV 300

रिपोर्ट्स की मानें महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार को अगले साल भारत में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक E-XUV 300 इलेक्ट्रिक कार 375 किलोमीटर का रेंज देगी। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 13 से 16 लाख रुपये के बीच होगी।

Maruti WagonR EV

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक कार  WagonR EV पर दो साल से काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे अगले साल सितंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक कार 200 किलोमीटर का रेंज देगी। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 8 से 9 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन

Jaguar I-PACE

जगुआर अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस को भारत में अगले साल मार्च महीने में लॉन्च कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कार की बिक्री साल 2018 से ही हो रही है। यह इलेक्ट्रिक कार 270 किलोमीटर का रेंज देती है। यह 50 किलोवॉट डीसी चार्जर के साथ आती है। भारतीय बाजार में कंपनी इसे करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें