फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी देगी रॉयल एनफील्ड को टक्कर, 250cc में लाएगी क्रूजर बाइक

Sat, 25 May 2019 07:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Suzuki Intruder 250cc Cruiser Bike - फोटो : Suzuki
विज्ञापन
सुजुकी ने इसी हफ्ते ही दो नई बाइक्स Gixxer SF और Gixxer SF 250 लांच की है। जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये से लेकर 1.70 लाख रुपये तक है। वहीं अब खबरें है कि सुजुकी देश में मिड रेंज परफॉरमेंस और प्रीमियम बाइक्स लांच कर सकती है।

ऑटो एक्सपो में हो सकती है लांच

सुजुकी जल्द ही रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड सीरीज को टक्कर देने के लिए पावरफुल इंट्रूडर क्रूजर लांच कर सकती है। इस बाइक में 250 सीसी का इंजन लगा हो सकता है और इसे अगले साल होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में लांच किया जा सकता है।

आ सकता है Gixxer का नेक्ड वर्जन

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजुकी ने पुष्टि की है कि वह Gixxer का 250सीसी में नेक्ड वर्जन लांच कर सकती है। इससे साबित होता है कि कंपनी 250 सीसी प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल कई नई बाइक्स में करने जा रही है। वहीं खबरें यह भी हैं कि सुजुकी अब कम्यूटर मोटरसाइकिल सेंगमेंट से बाहर निकल कर 1 लाख ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस करेगी।
विज्ञापन


Gixxer SF 250 के होंगे पार्ट्स

वहीं कंपनी के 250 सीसी की क्रूजर बाइक लाने से रॉयल एनफील्ड को कड़ी चुनौती मिलेगी। वैसे भी रॉयल एनफील्ड के लिए जावा की बाइक्स कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। इंट्रूडर 250 के ज्यादातर पार्ट्स जिसमें इंजन और दूसरे पार्ट्स भी शामिल हैं, उन्हें Gixxer SF 250 से लिया जाएगा, लेकिन उसकी लुक क्रूजर जैसी होगी।

250 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन

पावर की बात करें, तो इसमें 250 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा होगा, जो 26 बीएचपी की पावर और 22.9 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि इंजन में क्रूजर बाइक जैसे कुछ अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स, मोनोशॉक रिअर सस्पेंशन, अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर, फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल एलईडी हेडलैंप्स और टेल लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा डुअल चैनल एबीएस के साथ फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक भी मिलेगा।

कीमत 1.80 लाख रुपये तक

अगले साल लांच होने वाली इंट्रूडर 250 की कीमत 1.80 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। वहीं इसके प्रतिद्वंद्वियों की बात करें, तो 250 सीसी क्रूजर बाइक्स की संख्या बेहद कम है। हालांकि रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड और UM Renegade सीरीज भी इस सेगमेंट में बाइक्स बनाती हैं, लेकिन असली क्रूजर बाइक्स न के बराबर हैं। वहीं बजाज भी 250 सीसी में अवेंजर का क्रूजर एडिशन लांच कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें