कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें कंपनी ने 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स दिए हैं। सुरक्षा को देखते हुए इस कार में इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और ट्रैफिक साइन डिटेक्शन की सुविधा भी दी गई है।
बता दें, हाल ही में जिम्नी को एनकैप क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली है। जिससे इसके प्रर्दशन को आप बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। कार का टेस्ट के दौरान ड्राइवर साइड का एयरबैग ना खुलने से इस कार को यह रेटिंग दी गई है। रोड यूजर्स कैटेगरी में और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी में इसका स्कोर कुछ खास नहीं रहा।
जिम्नी को एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 73 फीसद और चाइल्ड ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में 84 फीसद स्कोर मिला है। हालांकि जिम्नी ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग स्टैंडर्ड जैसे फीचर्स से लैस है। लेकिन इस फीचर का कार की टेस्टिंग पर कोई असर नहीं दिखा।
सुजुकी जिम्नी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, AEB (ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, सीटबेल्ट रिमाइंडर और लेन असिस्ट सिस्टम लगा है।